Breaking News

गोलीबारी में आठ साल की बच्ची की मौत….

शिकागो, अमेरिका में मिसौरी स्टेट के सेंट लुइस इलाके में शनिवार रात को एक विद्यालय में गोलीबारी में एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस अभी भी गोलीबारी के आरोपी की तलाश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित और दो अन्य छात्रों तथा एक महिला को सोलडन हाई स्कूल के पास गोली मारी गयी। वे सभी वे एक फुटबॉल इवेंट में शामिल हुए थे।  गोलीबारी के दौरान स्कूल से भीड़ हटाने के लिए पुलिस अधिकारी पहले से ही घटनास्थल के पास मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पीड़ित अपने परिवार के साथ थी। गोलीबारी की वजह हालांकि अभी भी साफ़ नहीं हो सकी है।  स्थानीय मिडिया के अनुसार सेंट लुइस इलाके में अप्रैल माह से अब तक 12 बच्चों बच्चों की गोलीबारी में मौत हो गयी है।