Breaking News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

कांकेर/गढचिरौली, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो जवान घायल हो गये।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र के गढचिरौली मुख्यालय लाया गया है। पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शवों के साथ-साथ बेहद घातक हथियार सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था।

वहीं घायल जवानों को छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बांदे लाया गया। जहां से हेलीकाप्टर से उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।