Breaking News

जानिए एेसा क्या मिला रामेश्वरम के समुद्र तट पर……

रामेश्वरम ,यहां आज तड़के समुद्र तट पर फाइबर ग्लास से बनी एक श्रीलंकाई नौका जब्त की गयी। समुद्री पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि इस नौका का इस्तेमाल संभवत कुछ तस्करों ने तट तक पहुंचने के लिए किया है।

समुद्री पुलिस ने बताया कि नौका में इंजन नहीं लगा हुआ था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह नौका उन श्रीलंकाई मछुआरे की है जिन्हें स्थानीय मछुआरों ने बचाया था और दो दिन पहले तटीय पुलिस को सौंपा था।

तमिलनाडु कोस्टल मरीन पुलिस ने नौका जब्त कर मामला दर्ज किया है। 17 दिसंबर को श्रीलंका में पेसलई के मारिया डसान को समुद्र से बचाया गया था। वह भारतीय जल क्षेत्र में बह कर आ गया था। जब भारतीय मछुआरों ने उसे बचाया तब वह समुद्र में जीवन और मौत से जूझ रहा था।