जानिये,वर्ष 2016 में भारत से कितने हजार करोड़पति विदेश जाकर बस गए

noteनई दिल्ली,  भारत उन पांच शीर्ष देशों में शामिल है जहां से बड़ी संख्या में अति धनाढय या करोड़पति लोग विदेश जाकर बस रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 ऐसे करोड़पति विदेश जाकर बस गए और यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।

न्यू वल्र्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार 2016 में लगभग 6,000 अति धनाढ्य भारतीयों ने अपना निवास बदला जबकि 2015 में 4,000 करोड़पति विदेश जाकर बस गए थे। इसके अनुसार दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी और यहां 2,64,000 करोड़पति व 95 अरबपति रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2016 में लगभग 82,000 अति धनाढ्य लोग या करोड़पति विदेश चले गए। जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी। सबसे अधिक धनी लोग ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे। इसी दौरान 10,000 करोड़पति अमेरिका और 3,000 करोड़पति ब्रिटेन गए। रिपोर्ट में करोड़पति से आशय 10 लाख डॉलर या अधिक शुद्ध संपत्ति वाले व्यक्तियों से है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button