जो देश नहीं संभाल पा रहा, वह प्रदेश क्या संभालेगा- मायावती

mayawati-llचंदौली,  यहां आयोजित एक चुनावी रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में इस बार बसपा की बोनस की सरकार बनेगी। अब तक के चरणों में बीएसपी को झमाझम वोट पड़ रहे हैं। इस दौरान मायावती ने केंद्र और राज्य सरकार पर एक साथ हमला बोला।

मायावती ने कहा कि जो देश नहीं संभाल पा रहा है, वह प्रदेश क्या संभालेगे। भाजपा साम, दाम, दण्ड और भेद सभी फार्मूले अपना कर चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा गरीब, शोषित, दलित और पीडितों की हितैषी नहीं है। यह आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा से ब्याज समेत बदला लेने का समय आ गया है। जनता उसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मजा चखा देगी। गैस सिलेण्डर के दाम समय-समय पर बढ़ाना अनुचित फैसला है। भाजपा अन्दर ही अन्दर अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और अवैध खनन को बढ़ावा देने वाली सरकार के दिन अब खत्म हो गये। सपा सरकार अपने कार्यकाल में चारों तरफ से विफल रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। चुनाव के बाद सपा आक्सीजन पर चली जायेगी। कांग्रेस पूर्वांचल के लोगों को गंदगी बताती है।

मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी में बोनस लेने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र के नोटबंदी के फैसले से गरीबों का काफी नुकसान हुआ है। छोटे उद्योग धंधे प्रभावित हुए हैं। केन्द्र में भाजपा सरकार बने तीन साल होने वाले हैं मगर विदेश से कालाधन अब तक नही ला सके हैं। लोगबाग इसीलिये भारतीय जनता पार्टी को अब भारतीय जुमला पार्टी कहने लगे हैं।

 

Related Articles

Back to top button