झारखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी के सेमीफाइनल में

सिमडेगा,  हरियाणा और चंडीगढ़ सहित मेजबान झारखंड ने 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने हॉकी पंजाब को 6-2 से हराकर लगातार 10वें वर्ष सेमीफाइनल में जगह बनाई। झारखंड के लिए एलिन डुंगडुंग ने तीन, रजनी केरकट्टा ने दो और दीपिका सोरेंग ने एक गोल किया। वहीं पंजाब के लिए कमलप्रीत कौर और हरप्रीत कौर ने एक-एक गोल किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी हरियाणा ने हॉकी ओडिशा को 5-3 से पराजित किया। हरियाणा के लिए सीमा, मोनू, भारती, पिंकी और मंजू ने एक-एक गोल किया, जबकि ओडिशा के लिए एतान टोपनो ने एकमात्र गोल दागा। एक समय पर बढ़त लेने के बावजूद ओडिशा को हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 4-1 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से प्रियंका ने दो गोल किए, जबकि आरती कश्यप और राखी ने एक-एक गोल किया, जबकि आंध्र प्रदेश के लिए केवल गेदला ही एक गोल कर पाईं।

Related Articles

Back to top button