Breaking News

ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, तीन घायल

मुंबई, महाराष्ट्र में ठाणे जिले के सरलांबे गांव के पास मंगलवार को एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज तड़के सरलांबे गांव के पास एक पुल के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा था। मशीन का इस्तेमाल 701 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव अभियान में लगी है तथा अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं।

विस्तृत अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।