तो इस उम्र में ही वरुण धवन ने ज्वाइन कर ली थी डांस क्लास

varun dhawanमुंबई,  एक्टर वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ डांसिंग स्किल्स से भी अपने फैंस को इम्प्रेस किया है। वरुण को डांस सिखाने वाली और कोई नहीं बल्कि संजना कपूर हैं। वैसे तो वरुण धवन ने बॉलीवुड में शाहरूख खान स्टारर फिल्म माय नेम इज खान से एंट्री की थी। वे इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक्टिंग की थी। कई फिल्मों में और बडे अवॉर्ड फंक्शंस में वे अपने डांस का जलवा दिखा चुके हैं।

वरुण की डांसिंग स्किल के पीछे उन्हें इसकी ट्रेनिंग देने वाली संजना कपूर का हाथ है। संजना कपूर शशि कपूर की बेटी और इंडियन थिएटर पर्सनॉलिटी हैं। खास बात यह है कि, वरुण ने 11 साल की उम्र में डांस क्लास जाना शुरू कर दिया था। वरुण ने अपनी डांस टीचर संजना कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि, आज भी संजना की स्माइल और फेस पहले जैसा है। वरुण ने बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। वरूण एक रोमांटिक हीरो के रूप में उभरे हैं। बता दें कि, वे असिस्टेंट डायरेक्शन का काम भी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button