Breaking News

दर्शकों के दिल को छू लेगी ‘हम हैं राही प्यार के’ : पवन सिंह

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दशकों के दिल को छू लेगी।

यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन एवं जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की अपकमिंग फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन सिंह अलग ही अवतार में नजर आयेंगे। निर्देशक प्रेमांशु सिंह की ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के अपोजिट साउथ की कई सफल फिल्में काम कर चुकी अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होगी।

फ़िल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह मिलने वाला है। पवन सिंह ने कहा कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा एवं शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को- प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज उवं उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं।