दलित युवक के प्रकरण में कांग्रेस की सरकार से परिवार को सुरक्षा की मांग

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह में एक दलित युवक के साथ एक आदतन अपराधी द्वारा अमानवीय व्यवहार और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस ने सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दलित युवक के साथ अश्लील हरकतें कराना और वीडियो बनाना यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि संविधान, कानून और मानवता पर प्रश्न चिन्ह है। डर के कारण पीड़ित परिवार का घर छोड़ना, और हिस्ट्रीशीटर का खुलेआम आतंक, भाजपा सरकार की चरमराई कानून व्यवस्था की सच्चाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मंचों से “सबका साथ, सबका विकास” के खोखले नारे दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत सरकार को आईना दिखा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा दी जाए।

Related Articles

Back to top button