दीपक कुमार को मिला यूपी के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने कुछ दिन पहले ही चार्ज ग्रहण किया था लेकिन अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि एपीसी दीपक कुमार को मुख्य सचिव का चार्ज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ मुख्य सचिव एसपी गोयल स्वास्थ्य लाभ ले रहें हैं। फिलहाल वो दिल्ली में हैं और इसी सप्ताह वापसी करेंगे। गौरतलब है कि मनोज कुमार सिंह की जगह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने आगामी कार्यक्रमों और परियोजनाओं का हवाला देते हुए केंद्र को पत्र लिखकर सिंह के लिए एक साल का सेवा विस्तार मांगा था।

सिंह ने दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लिया था, जिन्हें 31 दिसंबर, 2021 को सेवानिवृत्त होने से दो दिन पहले उत्तर प्रदेश वापस भेज दिया गया था और उन्होंने 30 दिसंबर को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था।

Related Articles

Back to top button