गोंडा के थाना क्षेत्र के पेंडराही गांव में एेसा ही एक अजब-गजब वाकया सामने आया। हुआ यूं कि राम बुझारत ने सुबह उठ कर पत्नी से चाय बनाने को कहा । पत्ना का कहना है कि सुबह का समय होने के कारण, घर के काम में व्यस्त होने के कारण बात दिमाग से हट गई। पति ने फिर से चाय की मांग की और चाय नहीं मिलने पर नाराज पति ने गुस्से मे आकर यूपी 100 फोन कर दिया।
एसओ गोरखनाथ सरोज के अनुसार, उसने खुद को पत्नी से पीड़ित बताया। मौके पर यूपी 100 के पुलिस कर्मी पहुंचे तो सारा मामला समझ कर अपना माथा पकड़ लिया। लेकिन यूपी पुलिस ने धैर्यता का परिचय देते हुये काल करने वाले पीड़ित पति को पत्नी के हाथों चाय भी पिलवा दी.