धोनी ने फस्ट क्लास कैरियर में पूरे किए 24000 रन

नई दिल्ली,  पुणे के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 25 गेंदो पर 28 रनों की पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्झ कर लिया। धोनी ने अपने फस्ट क्लास कैरियर में 24000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने किया है।

खराब फॉर्म से काफी हद तक उतरते हुए 28 रनों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके साथ उन्होंने उस समय अपने फैंस का दिल जीता जब युजवेंद्र चाहल की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ते हुए गेंद को चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। धोनी इससे पहले के चार मैचों में फ्लॉप रहे थे। लेकिन यहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग की। हालांकि वह अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और वॉटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने जो 24, 000 रन पूरे किए उसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों के रन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button