संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मज़ाक : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने कहा है कि जिस संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार 16 अप्रैल से संसद की बैठक बुला रही है, उसे अब तक सांसदों को उपलब्ध न कराना सरकार की मनमानी और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने जैसा है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा कि सरकार ने पहले 29 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की मांग ठुकराकर मनमानी की और अब तक सांसदों के साथ इस विधेयक को साझा न कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना की है।

उन्होंने कहा कि संसद की बैठक 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह बैठक ऐसे समय बुलाई जा रही है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार चरम पर होगा। इसके बावजूद मोदी सरकार ने चुनाव समाप्त होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की उचित और जायज़ मांग को पहले ही खारिज कर दिया था।

कांग्रेस नेता ने कहा, “आज सुबह तक भी मोदी सरकार ने सांसदों के साथ उन संविधान संशोधन विधेयकों को साझा नहीं किया है, जिन पर उन्हें बहस और मतदान करना है। यह लोकतंत्र का पूरी तरह मज़ाक है और प्रधानमंत्री की ‘बुलडोजर मानसिकता’ को दर्शाता है।”

Related Articles

Back to top button