नगर निगम लखनऊ- होली के बाद भी वेतन न मिलने पर, कर्मचारियों ने किया हंगामा

workersलखनऊ,  होली का त्योहार बीत जाने के बाद भी वेतन न मिलने से नाराज नगर निगम कर्मियों को शुक्रवार को कार्यालय में जमकर बवाल काटा। कई घंटे चले बवाल के कारण विभागीय कार्य प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारी व पुलिस ने कर्मचारियों को शांत कराया।

राजधानी के हजरतगंज के लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बवाल के दौरान कर्मचारियों ने सुस्त अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाली-गलौज की। कर्मचारियों के बवाल को देखकर अधिकारी दफ्तर छोड़कर इधर-उधर भागे नजर आये। कर्मचारी के एक सदस्य सुरेश ने बताया कि उन्हें करीब दो माह हो चुका है और वेतन नही मिला है। जबकि यह कहा जा रहा था कि होली के एक दिन पहले आ जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने फिर बैंक बंदी होने का हवाला देकर त्योहार के बाद सैलरी आने की बात कही। लेकिन त्योहार को बीते पांच दिन हो चुके है और अभी तक वेतन नही आया। सैलरी की बात करने पर अधिकारी उनके साथ अभद्रता करते है,जिसके चलते आज बवाल किया गया हैं। वहीं मामले की जानकारी पर उच्चाधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे और जल्द ही वेतन दिलाये जाने की बात कहकर शांत कराया गया।

Related Articles

Back to top button