नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन को मायावती ने बताया- ऊँची दुकान, फीके पकवान

maya-modiनयी दिल्ली, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को देश के लिए अत्यंत मायूस और निराशजनक करार देते हुये आज कहा कि यह देश को हताश करने वाला तथा “ऊँची दुकान, फीके पकवान” जैसा था, जिससे 90 प्रतिशत आबादी को राहत नहीं मिलेगी।
सुश्री मायावती ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण से पिछले 50 दिन से नोटबन्दी की जबर्दस्त पीड़ा झेल रही 90 प्रतिशत आबादी कोई राहत नहीं मिली है।
इससे अनिश्चितता का माहौल अभी काफी दिनों तक रहने वाला है, जो देशहित में सुखद स्थिति नहीं है।

Related Articles

Back to top button