Breaking News

नहाने के दौरान यमुना में डूबने से 2 लड़कों की मौत….

कौशांबी, सराय अकिल थानाक्षेत्र में बुधवार की शाम यमुना नदी में नहाने गए एक ही परिवार के दो लड़के डूब गए ।

पुलिस ने गुरूवार को बताया कि सराय अकिल थानाक्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी अर्पित और अरूण बुधवार की शाम घर में किसी को बताये बगैर गांव के करीब स्थित यमुना नदी में नहाने चले गए।

पुलिस के अनुसार, देर शाम तक बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। यमुना नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े देख पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से कल रात नौ बजे अरुण का शव बरामद किया गया। आज बारह बजे अर्पित का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया।