नहीं चला राहुल का नाटक,हरियाणा ने कांग्रेस को नकारा: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि श्री राहुल गांधी की नाटकबाजी हरियाण में नहीं चली और वहां की समझदार जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा किया।

कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा करने आये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा “ राहुल गांधी नाटकबाजी कर रहे हैं। मंच पर जलेबी खाने का नाटक हरियाणा में नहीं चला। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया। ऐसा ही नाटक उत्तर प्रदेश में खटाखट, फटाफट, सटासट को लेकर कर रहे हैं। ”

उन्होंने कहा “ भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल किया। विपक्ष पूरी तरह फेल हुआ। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं काम आईं। जब कांग्रेस जीतती हैं तब ईवीएम अच्छी है जब हारते हैं तो तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। जम्मू कश्मीर में जनता का भरोसा भाजपा ने जीता है। वहां के समीकरण दूसरे हैं।”

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पूरे देश में नंबर वन पर चल रही है। कानून व्यवस्था पूरे देश में उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर है। हम विधानसभा उपचुनाव में दस की दस सीटे जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में निगेटिव नरेटिव विपक्षी दलो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी(सपा) ने सेट किया था, जनता उसे समझ चुकी है। ये लोग खटाखट, फटाफट, सटासट कोई पैसा देने वाले नहीं है। केवल जनता को गुमराह करके वोट हासिल करते हैं। जनता कांग्रेस और सपा की कलई को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

Related Articles

Back to top button