Breaking News

नहीं थम रहा गिर में शेरों की मौत का सिलसिला,फिर शेर मृत पाए गए

वडोदरा,  गुजरात में गिर के जंगलों के देवलिया रेंज में छह से आठ महीने का शेर का शावक मृत पाया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

जूनागढ़ वन्यजीव क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवदा ने कहा कि एक कर्मचारी ने शावक को मृत पाया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।