Breaking News

देश में अब तक कोरोना से इतनी हुयी मौतें, संक्रमितों की देखिये राज्यवार स्थिति ?

नयी दिल्ली ,  देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 664 हो गयी है।

रोजमर्रा की वस्तुओं को दोगुने दाम पर बेंच रहे, दुकानदार हुये गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 664 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 43 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र को दिये इतने लाख रुपये, की ये अपील
महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से महाराष्ट्र और गुजरात दो, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

यूपी में कोरोना के चार और नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई इतनी

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित उज्जैन निवासी एक महिला की आज मृत्यु हो गयी। राज्य में इससे प्रभावितों की संख्या 26 हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार है:

राज्य………….संक्रमण के मामले…..ठीक हुए……. मौत

महाराष्ट्र ……………..128………………..1………….2
केरल ………………..118………………..4…………..-
कर्नाटक ………………51……………….3…………..1
तेलंगाना ……………..41………………..1……………-
गुजरात ……………… 38………………..-…………..2
राजस्थान……………. 38……………… 3……………..-
उत्तर प्रदेश ………….38……………….11……………-
दिल्ली ………………35………………..6……………..1
हरियाणा ……………31………………..11…………….-
पंजाब ……………….31………………..- …………….1
तमिलनाडु ………….26……………….1……………..1
मध्य प्रदेश ………….15………………- ………………-
लद्दाख ……………….13………………-………………-
जम्मू और कश्मीर …..11……………..1 ………………-
आंध्र प्रदेश …………..10……………..1……………….-
पश्चिम बंगाल ……….10…………….- ……………….1
चंडीगढ़ ……………….7……………. -………………..-
उत्तराखंड ……………..5……………-………………….-
बिहार …………………4…………….-………………….1
छत्तीसगढ़ …………….3…………… -………………….-
गोवा ………………….3……………. -………………….-
हिमाचल प्रदेश ………3……………. -…………………1
ओडिशा ……………..2…………….. -…………………-
मणिपुर ………………1……………… -…………………-
मिज़ोरम ……………..1……………… -…………………-
पुडुचेरी ………………1………………-………………….-
कुल ……………….664…………..43…………………11