नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नयी दिल्ली, नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर मंगलवार को टी-20 विश्वकप के 10वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद एडवर्ड्स ने कहा कि पिच का फायदा सुबह मिल सकता है इसलिये हमने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हमने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। आज हमारी टीम दो बदलाव किए हैं।
वहीं नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस कहा कि हमारे लिए यह थोड़ा 50-50 जैसा था। हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमने दुबई में सात दिन और फिर बेंगलुरु में खेला। बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारा लगातार चौथा वर्ल्ड कप है। विलेम मायबर्ग आज पर्दापण कर रहे ।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
नीदरलैंड्स (एकादश):- माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), जैक लायन कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन और फ्रेड क्लासेन।
नामीबिया (एकादश):- लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हेइंगो।





