नेताजी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा। -शिवपाल यादव

pc shivpal 1सैफई, समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, शिवपाल यादव ने कहा कि चाचा भतीजे के बीच संबंधों में कोई खटास नहीं है। नेताजी ने संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपी है।उन्होने कहा कि नेताजी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा। वहीं मंत्री पद से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि ये मुख्यंत्री का विशेषाधिकार है।

सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि वह हमेशा नेताजी के निर्देशों का पालन करते रहे हैं और आगे भी वही तय करेंगे कि क्या करना है। उन्होने कहा कि चाचा भतीजे के बीच संबंधों में कोई खटास नहीं है। नेताजी ने संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपी है। संगठन को मज़बूत करने के साथ ही 2017 में प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनेगी। संगठन में फेरबदल के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि संगठन में जहां भी परिवर्तन की जरूरत होगी वहां किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button