Breaking News

मदन कौशिक बने उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष

नयी दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री मदन कौशिक को पार्टी की उत्तराखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

श्री कौशिक को श्री बंशीधर भगत के स्थान पर नियुक्त किया गया है। श्री कौशिक प्रदेश सरकार में मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। श्री भगत की जनवरी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनकी बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी।