नोटबंदी के बाद अब देश में नसबंदी लागू हो- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

giriraj_2_0नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले के अब देश में नसबंदी के लिए कानून बनाने की जरूरत है। देश में इस समय जनसंख्या विस्फोट जैसी स्थिति है और अब इसे जल्द कंट्रोल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी लागू होने के बाद अब नसबंदी को लेकर कानून बनना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र नवादा में रविवार को दिया। बीजेपी नेता ने कहा कि हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होने वाला जनसंख्या संबंधी कानून जरूरी है। दुनिया की कुल आबादी का साढ़े 16 प्रतिशत हिस्सा भारत में है। हमारे देश में हर वर्ष आस्ट्रेलिया के बराबर की आबादी बढ़ जा रही है। गिरिराज सिंह ने यह बातें यहां रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दौलतिया गांव में आयोजित एक वस्त्र वितरण कार्यक्रम में कहीं। गिरिराज के इस बयान की हर तरफ आलोचना होने लगी तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि भारत में हर साल ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर आबादी जुड़ रही है लेकिन हमारे संसाधन सीमित हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि समाज के एक वर्ग के लोग तो अब दो से चार बच्चों तक सीमित रहने की प्रैक्टिस शुरू कर दिए हैं। अन्य वर्गों के नागरिकों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्हें यह स्थिति स्वीकार करनी चाहिए। इसलिए हमें राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए। गिरिराज सिंह के इस बयान पर कांग्रेस और जेडीयू ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि गिरिराज का बयान चुनावी शिगूफा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button