Breaking News

नोबेल पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अभिजीत बनर्जी को राज्यसभा में दी गई बधाई

नयी दिल्ली, राज्यसभा ने मंगलवार को वर्ष 2019 के नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को बधाई दी आैर कहा कि इससे भारतीयों का मान सम्मान बढ़ा है।

सभापति एम. वेंकैया नायडु ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरु करने के बाद सदन में कहा कि यह सदन श्री बनर्जी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करता है और उनको इसकी बधाई देता है। सदस्यों ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया।श्री नायडु ने कहा कि श्री बनर्जी की इस उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय गौरव महसूस करता है। यह सदन उनके सुखद भविष्य की कामना करता है।

श्री बनर्जी एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। उन्हें उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।