पंजाब- चुनाव दिलचस्प, बादल-अमरिंदर की टक्कर तय

amritनई दिल्ली,  कांग्रेस ने घोषणा की है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह लांबी से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जबकि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए और छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए और चार सीटों पर उम्मीदवार बदलते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि रंजीत सिंह भोलाथ से गुरविंदर सिंह अटवाल की जगह चुनाव लड़ेंगे, जबकि विक्रमजीत सिंह चौधरी करमजीत कौर चौधरी की जगह चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमरिन्दर सिंह लांबी से चुनाव लड़ेंगे। अमरिन्दर ने पार्टी हाईकमान से लांबी सीट से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। अमरिन्दर अपने पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि जगबीर सिंह ब्रार, नकोदर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अवतार सिंह संघेरा जालंधर उत्तरी सीट से राजकुमार गुप्ता की जगह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसी तरह, पार्टी ने परगट सिंह को जालंधर कैंट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है, जबकि मल्कियत सिंह ढाका जगरांव सीट से गेजा राम की जगह चुनाव में उतरेंगे। रवनीत बिट्टू जलालाबाद से, जबकि हरिन्दर सिंह मान सानौर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी लंबित सीटों- अमृतसर दक्षिण, मनसा और लुधियाना पूर्व के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार तक करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button