पाकिस्तान में नहीं दिखाई जाएगी एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

msd-1472990179मुंबई,   द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म दुनियाभर में 5500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। लेकिन पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। खबरों के मुताबिक मनसे के पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के चलते पाकिस्तान में यह फैसला लिया गया है। खबर है कि एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी को प्रोग्रामिंग लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। क्योंकि कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे यहां नहीं लाना चाहता। पहले कहा जा रहा था कि पाकिस्तानी डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी आईएमजीसी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इस फिल्म को रिलीज करेगी। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के चेयरमैन अहमद राशिद ने कहा है कि, दोनों देशों में तनाव होने के कारण उन्होंने एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी को रिलीज ना करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button