Breaking News

पाकिस्तान से भारत का विकास नहीं देखा जा रहा- राजनाथ सिंह

rajnath-singh-2134-51झांसी,  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुंदेलखण्ड की वीर भूमि झांसी से रविवार को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जिस भी प्रकार से चाहे लड़ाई लड़ ले हम उसका मुह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होगा क्योंकि हमारी सेना के जवान भारत की भूमि पर ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश के घर (पाकिस्तान) में भी घुसकर सबक सिखाने का माद्दा रखते हैं और सबक सिखाया भी है।

झांसी स्थित नुमाइस मैंदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू करने के अवसर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान से भारत का विकास नहीं देखा जा रहा है। वह भारत को तोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस समय पाक तिलमिलाया हुआ है, उससे भारत का विकास नहीं देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद बहादुरों का हथियार नहीं, सामने आकर लड़ लें। पाकिस्तान को समझ आ गया होगा कि हम केवल भारत में ही नहीं लड़ते। जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर सबक सिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की हुकूमत कमजोर नहीं है। आज हमारे पास कोई कमजोर कलेजे वाला प्रधानमंत्री नहीं है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। राजनाथ ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी है, प्रधानमंत्री ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने का काम किया है। किसानो, गरीबों के लिए योजनाएं लाई है लेकिन विरोधी लोग केवल राजनीति करने में जुटे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि विरोधी दलों को मै कहना चाहता हूं कि सेना पर, सैनिकों और सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति बंद करें। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कुनबे में मचे कलह पर भी हमला बोला और कहा कि किसी की पारिवारिक लड़ाई में उन्हें झांकने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पर सपाइयों की लड़ाई से उत्तर प्रदेश का विकास वाधित हो रहा है। पूरा प्रदेश विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि मै सपा और बसपा के नेताओं से पूछना चाहता हंू कि मेरी सरकार आती है तो एक भी भ्रष्टाचार नहीं होता और उनके यहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार। सिंह ने उप्र में भाजपा की कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त और खुद की यराजनाथय की सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बताया। राजनाथ ने कहा कि यह कहने में उन्हें कोई संकोच नहीं कि बुन्देलखण्ड सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। बावजूद इसके यहां के लोगों ने कभी अपनी आन-बान और शान के साथ समझौता नहीं किया। बुन्देलखण्ड के लोग पानीदार हैं, पर खेत सींचने के लिए पानी नहीं है। राजनाथ ने कहा कि यदि 2017 में यदि भाजपा की सरकार बनी तो पांच से 10 वर्षों के भीतर बुंदेलखण्ड की पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी। उन्होंने बुन्देलों को याद दिलाया कि उप्र में ही भगवान राम को भी 14 वर्षों का वनवास के बाद सत्ता संभाली थी, यहां की जनता संकल्प ले कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुत की सरकार बनाएगी। सिंह ने बुंदेलखण्ड की जनता से झोली फैलाकर भाजपा सरकार बनाने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, थावरचंद्र गहलोत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, यात्रा समन्वयक डाॅ. महेन्द्र सिंह ने सपा और बसपा को जमकर कोसा और बुन्देलखण्ड की सभी 79 सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील की। योगी को सीएम बनाने की मांग गोरक्ष पीठ के महंत व गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल की दहलीज पार कर बुंदेलखण्ड तक पहुंच गए हैं। उनके समर्थकों ने भगवा ध्वज के साथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। अमित शाह और राजनाथ सिंह की सभा के दौरान योगी समर्थक अबकी बार योगी सरकार जैसे नारे लिखी तख्तियां लहरा रहे थे। हरियाणा के संत राम पाल के समर्थक राम पाल के हिरासत में लिए जाने के पूरे प्रकरण की सीबीआइ जांच कराने की मांग कर रहे थे। उनके समर्थकों का कहना था कि उनके संत को पुलिस फर्जी मुकदमे लगाई है। सफेद रंग के झंडे लिए रैली के बीच खड़े उनके समर्थकों की ओर इशारा करते हुए राजनाथ ने बाद उनकी बात सुनने का आश्वासन दिया। उमा का बुंदेलखण्ड को अलग राज्य का वादा स्थानीय संासद एवं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बुंदेलखण्ड को अलग राज्य बनाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो तीन माह पूर्व झांसी मे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान बंुदेलखण्ड के अलग राज्य का मुद्दा उठा था। स्थानीय पत्रकारों ने केशव प्रसाद मौर्य को उमाभारती द्वारा लोकसभा चुनाव में किए वादे को याद दिलाते हुए घेरा था। उमा भारती ने कहा कि अलग राज्य के मुद्दे पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड के आंदोलकारी लोगों को बैठक तय करना होगा ताकि वे सभी क्षेत्र उसमें शामिल किए जा सकें। इसके अलावा उमाभारती ने जनता में अपने प्रति नहीं मिलने को लेकर नाराजगी पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह पीठ और कमर की तकलीफ से पहले ही परेशान थीं उनका मन भी दुखी था कि वह अपने क्षेत्र की जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही हैं। वादा पूरा करने में सूबे की सपा सरकार रोड़े डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने बुंदेलखण्ड के लिए चार हजार करोड़ रुपये का बजट दिया पर सपा सरकार ने उसे पूरा नहीं होने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *