पाक के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की फिल्म में रोल निभाएंगे संजय दत

sanjay duttनई दिल्ली,  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकते हैं। रमीज राजा ने अपनी पहली फिल्म के लिए संजय दत्त को साइन किया है। गुरुवार को रमीज राजा ने खुलासा किया कि बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म में संजय दत्ती ही प्रमुख भूमिका में होंगे। खबरों के अनुसार रमीज ने यह जानकारी दी कि उनकी फिल्म क्रिकेट के खेल के जरिये आतंकवाद को खत्म करने के मुद्दे पर केंद्रित है. उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी।

हालांकि अभी फिल्म में लीड हीरोइन के रूप में कौन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्र्स एक्ट के कारण संजय दत जेल काट चुके हैं। जेल की सजा काटने के बाद उन्होंने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि उनका नाम हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था जब राजकुमार हिरानी ने इस बॉलीवुड स्टार के विवादित जीवन पर केंद्रित बायोपिक के निर्माण की घोषणा की थी।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। राजा ने कहा कि इस रोल के लिए उनके दिमाग में कुछ नाम हैं। इनमें माहिरा खान और कैटरीना कैफ के नाम सबसे आगे हैं। वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। संजय दत्त को जेल से आने के बाद एक भी फिल्म नहीं मिली है। संजय दत्त फिलहाल उनकी जिंदगी पर बन रही बायोपिक की वजह से सुर्खियों में थे।

Related Articles

Back to top button