Breaking News

पूर्वांचल के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार -अमित शाह

amit-shahबस्ती, भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि देश में 60 वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन उसने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं कियाए इसलिए पूर्वांचल का विकास नहीं हो पाया।
अमित शाह ने आज यहां बस्ती के कुसौरा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से अपील की कि पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को सूबे की सत्ता सौंपें। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी  की सरकार से ऊब गई है। प्रदेश में भाजपा की तेज लहर चल रही है और पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उत्तर प्रदेश में बनने वाली भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ष्सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलेगी और उत्तर प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काम नहीं कारनामा बोलता है। सत्तारूढ सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित और पिछड़ों की भलाई करने में विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हत्याए बलात्कारए लूटए अपहरण जैसे अापराधिक घटनायें तेजी हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होताए चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल.बाला है। प्रदेश बेरोजगारी में अव्वल हो गया है।
सपा और कांग्रेस गठबन्धन का मजाक उडाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह गबन्धन दो विचारधारा का नहीं दो कुनबों का मिलन है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनो शहजादों ने देश और प्रदेश को लूटा हैए अब दोनो मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटना चाहते हैं। दोनो ने अपनी पराजय से बचने के लिए आपस में गठजोड़ किया है, देश में 60 साल तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन पूर्वांचल का विकास नहीं हो पाया पूर्वांचल आज भी पिछड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *