Breaking News

पूर्वी ब्राजील में नौ लोगों के शव मिले

रियो डी जनेरियो,  ब्राजील के पूर्वी बाहिया प्रांत की राजधानी साल्वाडोर में सोमवार को तीन बच्चों सहित नौ शव मिले है। सिविल पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिविल पुलिस ने बताया कि शव कुछ जली हुई हालत में मिले हैं। मृतकों के शवों को साल्वाडोर के बड़े महानगरीय क्षेत्र में माता डे साओ जोआओ की नगर पालिका में आसपास के दो घरों में मिले हैं। एक घर में गोली से घायल दो महिलाओं के शव पाए गए, जबकि बाकी पीड़ितों के शव अधजली अवस्था में दूसरे घर से मिले हैं।

सिविल पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संभावना से भी इंकार नहीं किया है कि पीड़ितों की पहले हत्या की गयी होगी उसके बाद जलाने की कोशिश की गयी होगी। उन्होंने आशंका जतायी की पीड़ितों की पहचान में मुश्किलात पैदा करने के लिए उन्हें जलाया होगा।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 12 साल की एक जीवित बच्ची भी मिली जिसका आधे से ज्यादा शरीर जला हुआ था। उसे साल्वाडोर के अस्पताल ले जाया गया है।