पूर्वोत्तर में दूरदर्शन शुरू करेगा नया चैनल डीडी अरूणप्रभा

ddनई दिल्ली,  पूर्वोत्तर में और अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लक्ष्य के तहत सार्वजनिक प्रसारणकर्ता प्रसार भारती इस क्षेत्र में क्रिसमस से एक नया चैनल डीडी अरूणप्रभा शुरू करने की योजना बना रहा है।

प्रसार भारती के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में प्रसार भारती बोर्ड की एक बैठक में चैनल लांच करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। जो अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम के दर्शकों पर मुख्य रूप से ध्यान देगा, लेकिन साथ ही इस क्षेत्र के अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी सामग्री प्रसारित करेगा। उम्मीद है कि चैनल 25 दिसम्बर तक शुरू हो जाएगा। प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने बताया, बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी गयी है। हमें 25 दिसम्बर तक इसके लांच होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हम इस विस्तार के साथ बहुत खुश है। हम पूर्वोत्तर पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहते है। दूरदर्शन पहले से ही पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक चैनल चलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button