Breaking News

पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपनी तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा समाप्त करने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री याेगी ने राज्यपाल का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर होने पर बनाया गया स्मृति सिक्का व ‘एक जिला एक उत्पाद’ में बनाई गयी श्री गणेश जी की मूर्ति भेंट की।

पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में देश विदेश से उमड़ रही भीड़ की सुव्यवस्था के लिए इस अवसर पर विशेष अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही पूर्व राज्यपाल पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने भी अयोध्या जाकर श्री रामलल्ला के दर्शन लिए थे।