पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता का लंबी बीमारी के चलते निधन

बुलंदशहर, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता जगबीर सिंह सिरोही का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।

वे 90 वर्ष के थे। श्री सिरोही चौथी विधानसभा के लिए 1967 में अगौता से रिपब्लिकन पार्टी की टिकट विधायक चुने गए और 1969 तक विधायक रहे। बाद में उन्होंने कई चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली।

वे अपने पीछे पत्नी दो विवाहित पुत्र व एक विवाहित पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके छोटे पुत्र डॉ विजय सिरोही बुलंदशहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ है।

पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी नेता चिकित्सक आदि शामिल हुए। अंत्येष्टि से पूर्व उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related Articles

Back to top button