Breaking News

प्रसिद्ध ओडिया गायक चित्त जेना का निधन…

भुवनेश्वर, प्रख्यात ओड़िया गायक चित्त जेना का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को कटक के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि जेना का यहां के एक निजी अस्पताल में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था और आज तड़के उन्होंने अंतिम श्वांस ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जेना के निधन पर शोक जताया और उन्हें ‘महान गायक’ करार दिया। पटनायक ने कहा ‘‘उनके सुरीले और सदाबहार गीत हमेशा अमर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने जेना के परिवार के प्रति संवेदना भी जाहिर की।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि जेना के निधन से ओडिशा के संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष बसंत पांडा, भाजपा के विधायक दल के नेता कनक वर्धन सिंहदेव, ओडिया फिल्म जगत सहित कई जानीमानी हस्तियों ने जेना के निधन पर शोक जाहिर किया है।