प्रियंका को ले जाया गया हॉस्पिटल, जानिए क्या है वजह

priyenkaन्यूयॉर्क, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। दरअसल, टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एबीसी के निमार्ता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही हैं।

प्रियंका के करीबी का कहना है कि  ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और कुछ दिन के आराम के बाद फिर काम पर लौट आएंगी। बता दें कि प्रियंका जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड ‘बेवॉच’ में नजर आने वाली हैं। प्रियंका फिल्म में विलन के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 26 मई, 2017 को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button