Breaking News

फिरोजाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 528, इतने हैं नये मरीज?

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के फिराेजाबदा में शुक्रवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिलने कि बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 528 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस के दीक्षित ने यहां बताया कि आज आठ और पॉजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 11601 सैंपल जांच को भेजे गये है। जिनमें से 10889 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 528 हो गयी है जवकि 26 संक्रमितों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 450 संक्रमित लोग ठीक हो चुके है। 11 लोगों को रेफर किया जा चुका है। इस प्रकार अब कुल एक्टिव केस 41 है। जिनका उपचार चल रहा है।