Breaking News

नही रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार

   लखनऊ, वरिष्ठ समाजवादी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार श्री त्रिलोक सिंह मेहता का आज निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

आज लखनऊ स्थित बैकुंठधाम में श्री मेहता की अंत्येष्टि हुई। उनकी तीन बेटियों में छोटी बेटी मनीषा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

    त्रिलोक सिंह मेहता ने राज्य सूचना विभाग में लम्बे समय तक सूचनाधिकारी रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्रियों श्री मुलायम सिंह यादव, श्री कल्याण सिंह तथा श्री वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थी।

सेवा निवृत्ति के बाद भी वे श्री मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार के रूप में लोहिया ट्रस्ट में काफी समय तक कार्यरत रहे। समाजवादी बुलेटिन के प्रकाशन एवं सम्पादन से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे। पत्रकारों के बीच भी श्री मेहता काफी लोकप्रिय थे।

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने त्रिलोक सिंह मेहता के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
   
    पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से उनके पूर्व ओएसडी श्री आशीष यादव ‘सोनू‘ तथा वरिष्ठ पत्रकार एस.डी बड़ोला अंत्येष्टि में उपस्थित थे।