Breaking News

फिरोजाबाद में जादौन का टिकट कटा, विश्वदीप होंगे भाजपा का चेहरा

फिरोजाबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र के लिये मौजूदा सांसद चंद्रसेन जादौन का टिकट काट कर ठाकुर विश्वदीप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

तीसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख से तीन दिन पहले भाजपा ने शिक्षाविद और समाजसेवी ठाकुर विश्व दीप सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित करके लंबे समय से चल रहे सभी कयासों पर विराम लगाया है। वह समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव का मुकाबला करेंगे।

विश्वदीप लायंस क्लब के गवर्नर रहने के साथ विभिन्न पदों पर रहे हैं। सन 1957 में उनके पिता ठाकुर ब्रजराज सिंह सोशलिस्ट पार्टी से सांसद निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 में विश्व दीप सिंह बसपा के टिकट पर सपा के‌ अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़ चुके हैं।‌‌जिसमे वह तीसरे नंबर पर रहे थे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल थे।