Breaking News

फीफा की 2022 अंतरराष्ट्रीय रेफरी सूची में 18 भारतीय रेफरी

कोलकाता, फुटबॉल के विश्व निकाय फीफा की 2022 अंतरराष्ट्रीय रेफरी सूची में 18 भारतीय रेफरी चुने गए हैं।

विस्तृत सूची में ऐसे अधिकारी शामिल हैं जो रेफरी और सहायक रेफरी बनने के योग्य हैं। इन 18 रेफरियों में चार महिलाएं (दो रेफरी और दो सहायक रेफरी) और 14 पुरुष (छह रेफरी और आठ सहायक रेफरी) हैं।

पुरुष रेफरियों में तेजस नागवेनकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी, रोवन अरुमुघन, क्रिस्टल जॉन प्रांजल बनर्जी, वेंकटेश रामचंद्रन, जबकि पुरुष सहायक रेफरियों में सुमंत दत्ता, एंटनी अब्राहम, जोसेफ लुई, वैरामुथु परशुरामन, समर पाल, कैनेडी सपम, अरुण शशिधरन पिल्लई, असित कुमार सरकार शामिल हैं। वहीं महिला रेफरियों में रंजीता देवी टेकचम और कनिका बर्मन, जबकि महिला सहायक रेफरियों में उवेना फर्नांडीस और रियोहलंग धर शामिल हैं।