Breaking News

फ्लामेंगो मिडफील्डर डिएगो 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर

रियो डी जनेरियो,  ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लामेंगो के लिए खेलने वाले एटलेटिको मेड्रिड के लिए पूर्व मिडफील्डर डिएगो चोट के कारण छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब की मेडिकल टीम ने कहा है कि डिएगो की घुटने में चोट है और वह लगभग डेढ़ महीने के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

 32 साल डिएगो का लिगामेंट चोटिल हुआ है। वह कोपा लिबर्टाडोरेस में में फ्लामेंगो के लिए खेलते हुए चोटिल हुए। फ्लामेंगो ने बुधवार को एटलेटिको पारानेंसी को इस मैच में 2-1 से हराया। फ्लामेंगो टीम के डॉक्टर मार्सियो टैनुरे ने इसकी जानकारी ईएसपीएन ब्राजील को दिया। टैनुरे ने कहा कि शनिवार को डिएगो का ऑपरेशन किया जाएगा।