Breaking News

बलिया में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में किशोरी समेत दो बच्चे डूबे…

बलिया ,  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक किशोरी और बालक की डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकन्दरपुर क्षेत्र के पन्दह गांव की 14 साल की चंदा सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल पर घर लौट रही थी। किकोढ़ा गांव के पास सड़कि किनारे अनियंत्रित साइकिल पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने चंदा को गड्ढे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मनियर क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी गांव में आठ साल का आदित्य साथियों के साथ एक गड्ढे में नहा रहा था। इस दौरान वह डूब गया। लोगों की मदद से बालक को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।