Breaking News

बीजेपी की नई सूची, लखनऊ के प्रत्याशी घोषित, एक मंत्री का टिकट कटा एक का बदला

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये बीजेपी ने एक और सूची जारी कर दी है।  इस सूची में लखनऊ की सभी 9 विधान सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

इस लिस्ट में कई चौंकाने वाली बातें हैं, जहां एक  मंत्री का टिकट कट गया है। वही एक मंत्री की सीट बदल गई है। साथ ही चार सीटों पर नये उम्मीदवार आ गयें हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की नौ सीटों में से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। केवल लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से कोई प्रत्याशी नही घोषित किया है।

वहीं ईडी के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश्वर सिंह के वीआरएस को मंजूरी मिल गई है और बीजेपी ने उन्हे सरोजनी नगर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। डॉक्टर राजेश्वर सिंह ईडी में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थे। उनकी तैनाती लखनऊ में थी। राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में थे और ईडी में डेपुटेशन पर गए थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परमानेंट कर दिया गया था। डॉक्टर राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ में आईजी रेंज हैं. बहन मीनाक्षी आईआरएस अधिकारी, आभा सिंह IPoS अधिकारी और जीजा वाईपी सिंह आईपीएस अधिकारी और राजीव कृष्णा एडीजी आगरा रेंज हैं।