Breaking News

बल इंजन सरकार महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है : ओ.पी राजभर

बस्ती , उत्तर प्रदेश सरकार मे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण की बात केवल चुनाव में करके अपनी बात स्वयं समाप्त कर लिया है महिलाओं को जब तक हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक महिलाएं घरों तक सीमित रहेगी महिलाओ को हर क्षेत्र मे 50 प्रतिशत की भागीदारी दिलाने के लिए पार्टी द्वारा निरन्तर प्रयास किया जायेगा।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब चुनाव नजदीक रहता है तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती है लेकिन सरकार बन जाने के बाद यह बातें भूल जाती है लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और महिलाओं के आरक्षण के लिए सरकार से सभी बिंदुओं पर बहस करने के लिए तैयार रहेगी मेरी पार्टी द्वारा 50 प्रतिशत महिलाओं को आगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जायेगा। जब तक महिलाओं को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक हमारी पार्टी संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको राजनीति विरासत मे मिली है उन्होंने ही अपने कार्यकाल में पिछड़ों वर्ग के लोगो के प्रमोशन का आरक्षण समाप्त कर दिया था। समाजवादी पार्टी (सपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जब भी सत्ता में आई है तब-तब पिछड़ों का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिलाओं को आरक्षण देने के लिए वादा तो करती है लेकिन अपने वादे से कब मुखर जाती है किसी को पता ही नहीं चलता।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए केवल भाषण दे रही है जब केंद्र तथा प्रदेश में उनकी सरकार थी तब उनके लोगों ने महिलाओं के बारे में कभी नहीं सोचा अगर उस समय महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी मिली होती तो आज हमारा देश कहीं और आगे होता, महिलाएं केवल घर तक सीमित रह जाती है जब महिला प्रत्याशियों की बात आती है तो महिलाओं को आगे करके चुनाव लड़ा दिया जाता है लेकिन फिर उन्हें घर के अंदर ही रखा जाता है जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका उन्हें केवल कागजों में मिलता है इसकी लड़ाई के लिए हम लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत महिलाओं को हिस्सेदारी मिले चाहे वह निजी संस्था हो या सरकारी संस्था हो। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अभी सफल नहीं हो पाया है इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा तभी यह सफल हो पाएगा। क्योंकि बेटियां गर्भ में ही मार दी जाती हैं और यह कार्य केवल संपन्न परिवार के लोग ही कर रहे हैं बाद में महिलाओं की ताकत कम होने लगती है और उम्र बढ़ने लगता है तो उन्हें वृद्ध आश्रम में जगह दिया जाता है जो बहुत ही निंदनीय कार्य है। महिलाओं को हर क्षेत्र में हिस्सेदारी देने के लिए 8 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ऐतिहासिक रैली निकालकर उन्हें संबोधित किया जाएगा।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मेरी पार्टी का जहां पर जनाधार अधिक है वहीं पर प्रत्याशी को मैदान मे उतारा जायेगा। यह विशेष ध्यान रखा जाएगा की 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा जाए। सभी पार्टियां महिलाओं के हित के लिए केवल चुनाव में ही बात करते हैं बाकी बातें सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं। मेरी पार्टी की बढ़ती जनाधार से सभी लोग हताश और निराश हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को संघर्षशील नेता बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव विरासत में मिली राजनीति के बल पर प्रदेश में आए हैं लेकिन केशव प्रसाद मौर्य संघर्षशील नेता है और उनकी जितनी जनाधार है उतनी अखिलेश की जनाधार कभी नहीं हो सकती। भाजपा की केन्द्र सरकार का गठबन्धन लगभग 50 पार्टियों से है देश तथा प्रदेश की सरकारे बिना गठबन्धन के नही बन सकती है समय आने पर गठबंधन की घोषणा किया जाएगा।