Breaking News

बाढ़ आने से हुई सात लोगों की मौत

रबात ,  दक्षिणी मोरक्को के तरौदंत प्रांत में भारी बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

द हेस प्रेस न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है।