Breaking News

बीएसई सेंसेक्स सुबह 1000 से अधिक अंक नीचे लुढ़का

मुंबई, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1028 अंक टूटकर 53179.70 तक गिर गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 298.35 की गिरावट थी और यह 15,942 के आसपास चल रहा था।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स प्रारंभिक घंटों में 53,356.04 से लेकर 53,054.75 के बीच घट-बढ़ पर था।

निफ्टी भी ऊपर में 15,987.75 और नीचे में 15,903.80 के बीच रहा था।

सुबह सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर में गिरावट थी। केवल आईटीसी चार प्रतिशत से कुछ अधिक ऊपर चल रहा था।