बुंदेलखंड में सरकारी राहत का हाल जानने पहुंचे अखिलेश यादव

![]() उन्होंने बताया कि किसानों के संकट को हम समझते हैं इसीलिए समाजवादी सरकार बुंदेलखंड मे पेयजल के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार लोगों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से कर रही है। प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा डैम बना रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन हमारी जीत की वजह बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार खामियों के चलते साड़ी वितरण योजना रोकी, लेकिन पेंशन पा रही महिलाएं हमारा पूरा साथ देंगी। Related Articles
मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार यूपी का पैसा नहीं जारी कर रही है। लेकिन फिर भी सपा सरकार किसानों के साथ है और उनके लिए लगातार काम कर रही है। देश में कहीं इस तरीके का काम नही हो रहा। कोई भी मुख्यमंत्री राहत सामग्री नही बांटता है। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए सपा सरकार खड़ी है जबकि इसके विरोधी विकास की नहीं बल्कि कानून की बात करते है। |