बेंगलुरू फिर शर्मसार,युवती से छेड़छाड़ कर दांत से काटी जीभ

rapनई दिल्ली, नए साल में बड़ी संख्या में हुई युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद आधुनिक शहर बेंगलुरू एक बार फिर शर्मसार हो गया। ऑफिस जाने लिए सुबह बस स्टॉप पर खड़ी 23 साल की युवती से छेड़छाड़ की गई। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, घटना शहर के उत्तरी इलाके नागवाड़ा मेन रोड का हैं। यहां शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवती ऑफिस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी एक शख्स वहां पहुंच गया और युवती से जोर जबरदस्ती की। युवती से छेड़छाड़ कर दांत से उसकी जीभ काट ली।

युवती ने अपने साथ हुए दिल दहला देने वाली इस छेड़छाड़ पर लोगों को मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया जिससे आरोपी युवती को छोड़कर वहां से फरार हो गया। युवती के शरीर, हाथों और पांव में भी खरोंच के निशान आए हैं। बस स्टैंड के पास ही एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें युवती और उसके बाद एक शख्स के गुजरने की तस्वीर दिख रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। इस बार उस पर हमला करने से पहले आरोपी ने उसका पीछा किया था। पीड़िता को सुबह सात बजे ऑफिस पहुंचना था।

वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही है। इससे पहले यहां रात में अकेली युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन आरोपियों के गिरफ्तारी ठीक 24 घंटे से पहले ही एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेंगलुरू से लगातार आ रही छेड़छाड़ की घटनाओं में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button