भगवान के चरणों में चढ़ने वाले फूलों से बनेगी ये सामग्री…

कातोविस , संयुक्तराष्ट्र ने मंदिरों में चढ़ायी गयी फूलों के कचरे को रिसाइकिल कर गंगा को स्वच्छ रखने के प्रयासों में योगदान के लिए एक भारतीय स्टार्टअप को संयुक्तराष्ट्र द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

संयुक्तराष्ट्र के दस्तावेज में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप ‘हेल्पअसग्रीन’ ने मंदिरों से निकलने वाले कचरे का सबसे लाभकारी समाधान ‘फ्लावरसाइक्लिंग’ पेश किया है। इस स्टार्टअप के जरिये 1,260 महिलाओं को रोजगार भी मिला है और 19 ऐसे बच्चे स्कूल जाने लगे हैं जिनकी मांताएं पहले सड़क से कूड़ा बीन कर काम चलाती थीं।

यह उद्यम रोजाना मंदिरों से 8.4 टन फूल इकट्ठा करता है। इन फूलों की फ्लावरसाक्लिंग प्रौद्योगिकी के जरिये रिसाइक्लिंग की जाती है। महिलाएं रोजाना मंदिरों में चढाए गए फूल आदि को जुटाती हैं। इन फूलों को रिसाइकिल कर जैविक खाद्य, सुगंधित धूप और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग सामग्री तैयार की जाती है।

Related Articles

Back to top button