भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच पथराव, आठ हिरासत में

इटावा, इटावा जिले के कैंट क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव हुआ। इस मामले में आठ कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया है।
नगर पालिका चौराहे पर पुल हुयी पथराव की घटना के बारे में कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन सत्ता के इशारे पर कांग्रेसियों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई करने में जुटी हुई है जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल इतर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत से भाजपाइयों पर पथराव किया जबकि भाजपा समर्थकों की ओर से नीचे से कांग्रेस जनों पर पथराव किया गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इटावा के अपर जिलाधिकारी एसपी सिटी सीओ सिटी समय तमाम अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच करीब एक घंटे के आसपास हंगामे की स्थिति बनी रही। इस बीच उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के गेट में कैद कर दिया जहां से वह राहुल गांधी कर राहुल गांधी देश छोड़ो के नारे लगाते रहे। पथराव से गुस्साए भाजपाई कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए ।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू की अगवाई में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन पहले से ही तैनात था। भाजपाइयों पर पथराव करने के मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित समेत आठ की संख्या में कांग्रेस जनों को हिरासत में ले लिया गया। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान को लेकर भाजपाइयों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था। कांग्रेस और अराजक तत्वों ने भाजपाइयों पर पथराव किया है जिसमें करीब एक दर्जन की संख्या में भाजपाइयों को चोट आई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी उनकी हत्या करना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तादी के चलते कामयाब नहीं हो सके हैं।